फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विभिन्न गतिविधियों के मेधावी बच्चे किए सम्मानित

विभिन्न गतिविधियों के मेधावी बच्चे किए सम्मानित

Sun, 11 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न गतिविधियों के मेधावी बच्चे किए सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट (मंडी)। डीपीएस पब्लिक स्कूल अवाहदेवी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सिंचाई, जन स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण और बागवानी मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन रिजा ठाकुर ने की। उन्होंने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्कूल के छात्रों ने मातृ वंदना के गायन कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संबंधी गतिविधियों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम में एकलगान, समूहगान, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा और लघुनाटिका प्रस्तुत की गई। तीसरी कक्षा के बच्चे ने अध्यापक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त एलकेजी, नर्सरी के बच्चों ने दिल है छोटा सा, छोटा सी आसा और पापा मेरे पापा पर शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों में नमन, निधि, आर्यन, अंशुल, आयुष, साहिल, एंजल, नमन, पारुल, साक्षी, कार्तिक, रिशु, सात्विक, पायल, पलक, सौरव, रितुल को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से स्कूल प्रबंधन टीम को 21 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ, विभिन्न स्कूलों के प्रभारी, अभिभावक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed