फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पुरस्कार पाकर चहके स्कूल के होनहार

पुरस्कार पाकर चहके स्कूल के होनहार

Fri, 29 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार पाकर चहके स्कूल के होनहार
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। सीसे स्कूल नांज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य एसपी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश कर मुख्यातिथि और अन्य गणमान्य लोगों के समक्ष सालाना रिपोर्ट पेश कर उन्हें गतिविधियों से रूबरू करवाया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपने मॉडल भी प्रदर्शित किए। इसके साथ ही समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। मुख्यातिथि अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। वर्तमान दौर में प्रतिस्पर्धा दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, जिसके कारण उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर शिरकत करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। मुख्यातिथि से सम्मान पाने वालों में रोहित कुमार, नैंसी, रितेश, विजय, आशीष, सोनाली, संजय, पूनम, आंचल, अजय, सूरमा, सुनील, अंजली, कुलदीप, निखिल, पल्लवी, खेमाशु, अर्पिता, रुचिका, मीना, अजय कुमार, सुनीता, दिव्या, ज्योति ठाकुर, नैना, बनीता, सपना, चमन लाल, मनीष कुमार, सुनीता, सुमन, शीतल, करतार सिंह, दिलाराम, हेतराम, जितेंद्र कुमार, रूप लाल, गंगा सिंह, प्रवीण कुमार, बसंत लाल, उमादत्त, मनोज कुमार, ओम प्रकाश, हेतराम, प्रेरणा, खुशी वर्मा और गीतांजलि शामिल रहे। इसके अलावा टैगोर सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्राफी से सम्मानित किया गया। समारोह में पुरस्कार पाकर बच्चों में खुशी देखते ही बनती थी। इस अवसर पर नांज पंचायत के प्रधान जगदीश कुमार ठाकुर, बीडीसी सदस्य सत्या कुमारी, जिला मंडी अध्यापक संघ के प्रधान अश्वनी गुलेरिया, जिला महासचिव नरेश महाजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed