{"_id":"5a3a99e34f1c1ba12d8b9d57","slug":"61513789923-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद से विधायक महेंद्र के घर हर दिन पक रही धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद से विधायक महेंद्र के घर हर दिन पक रही धाम
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। सूबे में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर के घर में हर दिन धाम का माहौल है। जीत के बाद से सैकड़ों लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा दिन समर्थकों के सत्कार में निकल रहा है। क्षेत्र से ही नहीं बल्कि बाहरी जिलों से भी लोगों का आना जाना लगा हुआ है। बुधवार को महेंद्र सिंह के घर कैसा रहा माहौल, पेश है रिपोर्ट..
समय सवा दो बजे। धर्मुपर मुख्यालय से आठ किमी दूर ध्वाली पंचायत के चंजयार गांव में उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है। यहां पर लोगों में कैबिनेट में अहम पद मिलने को लेकर समर्थकों में चर्चाओं का दौर जारी है। विधायक महेंद्र तो खुद शिमला में हैं। लेकिन, बेटे भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर लोगों का आभार जता रहे हैं। समय: तीन बजे। स्थानीय महिला मंडलों की महिलाएं घर पर पहुंचती हैं। विधायक की पत्नी प्रोमिला ठाकुर उनका अभिवादन स्वीकार करती हैं। महिलाएं भी घर के बरामदे में चल रही बैठक में शरीक हो जाती हैं। वहीं, घर के कुछ अन्य सदस्य टीवी पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। कुछ समर्थक खाना बनाने में व्यस्त हैं। यहां पर समर्थकों में मंत्रिपद और विभाग को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। कैबिनेट में मिलने वाले विभाग को लेकर भी परिवार के सदस्यों से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। वहीं, विधायक के बेटे रजत को लगातार शिमला से फोन आने का दौर जारी है। इसके बाद वह समर्थकों को जानकारी दे रहे हैं। फोन बंद होते ही कार्यकर्ता परिजनों को घेर कर जानकारी लेते हैं। क्या बना ठाकुर साहब को कौन सा महकमा मिल रहा है।