फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सैंपल बूथ की वीवीपैट पर्चियों को ईवीएम से क्रॉस चेक कर सकेंगे प्रत्याशी

सैंपल बूथ की वीवीपैट पर्चियों को ईवीएम से क्रॉस चेक कर सकेंगे प्रत्याशी

Thu, 14 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सैंपल बूथ की वीवीपैट पर्चियों को ईवीएम से क्रॉस चेक कर सकेंगे प्रत्याशी
मंडी। मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो गया है। महज 48 घंटों के भीतर चुनावी नतीजे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कर देंगे। जिला मंडी में काउंटिंग की तैयारियां प्रशासन ने पूर्ण कर ली हैं। दस विस क्षेत्रों वाले जिला मंडी में नौ मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। बल्ह और मंडी सदर के लिए एक ही मतगणना केंद्र वल्लभ कॉलेज में स्थापित किया गया है। हर मतगणना केंद्र पर हर प्रत्याशी की तरफ से एक मतगणना एजेंट तैनात किया जाएगा। इन एजेंटों को चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्याशी और उसकी ओर से नामित व्यक्ति मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए अधिकृत होगा। बटालियन, सीमा सुरक्षा बल और हिमाचल प्रदेश पुलिस मतगणना केंद्रों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं, मतगणना के अंतिम राउंड के बाद प्रत्याशी वीवीपैट पर्चियों से ईवीएम की काउंटिंग को क्रॉस चेक कर सकेंगे। लेकिन, यह विधि हर बूथ पर लागू नहीं होगी। इसके लिए एक सैंपल बूथ का लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाएगा। हर बूथ की एक पर्ची डिब्बे में डाली जाएगी और इसमें से लॉटरी सिस्टम से प्रत्याशी एक पर्ची निकालेंगे। जिस बूथ की पर्ची निकलेगी उसी बूथ की तमाम पर्चियों की गणना कर इसे ईवीएम की काउटिंग से क्रॉस चेक किया जाएगा।
विज्ञापन


नौ मतगणना केंद्रों पर लगेंगे 126 टेबल
जिले में नौ मतगणना केंद्रों पर 10 विस क्षेत्रों की मतगणना होगी। बल्ह चुनाव क्षेत्र की मतगणना भी वल्लभ कॉलेज में होगी। इसके अलावा सभी विस क्षेत्रों में उपमंडल स्तर पर मतगणना होगी। नौ मतगणना केंद्रों पर 126 सामान्य मतगणना टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गणना
नौ मतगणना केंद्रों पर लगे 10 आरओ टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। पांच स्तर पर पोस्टल बैलेट के बार कोड की स्कैनिंग होगी। इसमें अधिक समय लगेगा। इन मतगणना केंद्रों पर 126 मतगणना सुपरवाइजर, 126 मतगणना सहायक और 126 ऑब्जर्वर तैनात होंगे। इसके अलावा अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था होगी। एक-एक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मतगणना में यह है फेरबदल
2012 के चुनावों में सिराज और नाचन विस क्षेत्रों की मतगणना सुंदरनगर में हुई थी लेकिन, इस बार नाचन विस क्षेत्र की मतगणना गोहर और सिराज की जंजैहली में होगी। बल्ह को छोड़कर अन्य हलकों की मतगणना अपने अपने उपमंडल मुख्यालयों में होगी।

आयोग की वेबसाइट पर राउंड के अपडेट
चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर हर राउंड की मतगणना के बाद परिणाम अपडेट होंगे। इसे मतदाता और आम लोग आसानी से देख सकेंगे। इसके साथ ही मतगणना केंद्र पर उद्घोषणा के माध्यम से रिजल्ट अपडेट मिलेंगे। चुनावी नतीजों के लिए जिले के मतगणना केंद्रों पर कोई स्क्रीन अथवा नहीं लगाई जाएंगी।


तैयारियां पूरी, यहां होंगे मतगणना केंद्र : चौहान
जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने कहा कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 विस क्षेत्रों की नौ मतगणना केंद्रों पर गणना होगी। सैंपल बूथ के वीवीपैट की गणना अंतिम राउंड के बाद होगी। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। सुरक्षा बल मतगणना के दौरान चौकस रहेंगे। हर स्थिति को निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed