फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राष्ट्रपति से मिलेंगे अभिलाषी पब्लिक स्कूल के 6 छात्र

राष्ट्रपति से मिलेंगे अभिलाषी पब्लिक स्कूल के 6 छात्र

Thu, 02 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिलेंगे अभिलाषी पब्लिक स्कूल के 6 छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नेरचौक (मंडी)। अभिलाषी ग्रुप के जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक की स्काउट एंड गाइड यूनिट के छह छात्रों का चयन दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए हुआ है। चयनित होने वाले छात्र दिल्ली में 13 नवंबर को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। स्कूल के जिन छात्रों का चयन राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए हुआ है, उनमें अभ्युदय, रजत, कृष गुलेरिया, आशीष सेन, ध्रुव सेन और अनिकेत शामिल हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए हिमाचली छात्रों के दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए इन सभी छात्रों का चयन हाल ही में मनाली में आयोजित स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग कैंप के दौरान हुआ है। प्रधानाचार्य राजेश सोयल ने इस उपलब्धि को स्कूल के लिए गौरव की बात बताया। अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरके अभिलाषी, एमडी डॉ. ललित अभिलाषी और सचिव नरेंद्र कुमार ने चयनित होने वाले सभी छात्रों व उनके अभिभावकों-शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed