फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   56 transformers closed due to storm in Sundernagar

सुंदरनगर में तूफान से 56 ट्रांसफार्मर हुए बंद

Fri, 09 Jul 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
56 transformers closed due to storm in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में वीरवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण विद्युत मंडल सुंदरनगर के 56 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। पेड़ गिरने के कारण बिजली लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

करीब आठ पंचायतों और नगर परिषद के कई हिस्सों में करीब 15-20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली के ही रहना पड़ा। बिजली बोर्ड के कर्मचारी वीरवार रात 12 बजे लाइनों की मरम्मत में जुटे रहे वही, शुक्रवार सुबह 7 बजे से फिर मैदान में जुट गए। देर शाम तक 99 प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

...
40 फीट ऊंचे बांस पर चढ़ कर जोड़ी तारें
समय सुबह करीब 10 बजे। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी महादेव पंचायत में लाइनों की मरम्मत में लगे हुए थे। पेड़ गिरने से टूटी तारों को जोड़ना बेहद मुश्किल साबित हो रहा था। ऐसे में कर्मचारी बांस के पेड़ों पर किसी तरह से चढ़े और लाइनों को जोड़ पाने में सफल हुए। समय: 11:00 बजे। चांगर में टूटी लाइनों को जोड़ने के बाद कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका कार्य पूरा होने के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। समय 12:30 बजे। पलौहटा में भी विकट परिस्थितियों में बोर्ड के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत में जुटे रहे। शुकदेव वाटिका के निकट गिरे खंभे को ठीक करने के बाद कर्मचारियों ने लाइन को जोड़कर अधिकारियों को मरम्मत पूरी होने की सूचना दी ताकि बिजली आपूर्ति शुरू की जा सके।

..
इन क्षेत्रों में रातभर बंद रही बिजली
सुंदरनगर नगर परिषद के चांगर वार्ड के नरेश चौक में, बनायक वार्ड, बस स्टैंड के निकट, रोपा, करनोड़ी और गुर मोहल्ला में बिजली बंद रही। इसके अलावा महादेव, चांबी, पलौहटा, जुगाहन पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार शाम 4 बजे के बाद से ही बिजली बंद रही। कई क्षेत्रों में 15-20 घंटों के बाद बिजली बहाल हुई। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के चलते शाम 5 बजे तक बिजली बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed