फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो लाख किसानों के खाते में 25 फरवरी तक जमा होगी 2000 की पहली किस्त

दो लाख किसानों के खाते में 25 फरवरी तक जमा होगी 2000 की पहली किस्त

Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो लाख किसानों के खाते में 25 फरवरी  तक जमा होगी 2000 की पहली किस्त
मंडी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपये की प्रथम किस्त किसानों के बैंक खाते में 25 फरवरी तक डाल दी जाएगी। वर्तमान में जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार राशन कार्ड होल्डर हैं और दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाना है। शहरी क्षेत्रों में अलग से आंकड़ा है। समय पर इस प्रक्रिया को निपटाने के लिए राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो पटवारियों तथा पंचायत सचिवों के माध्यम से आवेदनकर्ताओं के आवेदनों को अनुमोदित करेंगे। किसान सम्मान निधि के आवेदन भरने के लिए आगामी 17 फरवरी को जिले की समस्त पंचायतों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हर पंचायत में छोटे-छोटे शिविरों को आयोजन करके पात्र किसानों के आवेदन भरने तथा अनुमोदित करने के उपरांत 22 फरवरी तक सभी आवेदनों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि उपायुक्त त्रग्वेद ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक डेढ़ से दो लाख तक को इस योजना का लाभ मिलेगा। सालाना छह हजार रुपये किस्तों में दिए जाने हैं।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता अंगूठा या हस्ताक्षर लगाएं
डीसी ने कहा कि आवेदन में आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर करना या अंगूठा लगाना अति आवश्यक है। इसलिए आवेदक को स्वयं पंचायत भवन या शिविर में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी, पेंशन धारकों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

.....
अफसरों को निर्देश
डीसी ने उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे लक्ष्य निर्धारित करके समय अवधि के भीतर इस प्रक्रिया को पूर्ण करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, महिला और युवक मंडलों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को समय अवधि के भीतर उनके आवेदन भरने के लिए अपना भरपूर सहयोग दें ताकि सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed