{"_id":"5c1e74b4bdec2256ea1953d3","slug":"51545499828-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉटपुट में कंचन और अरुण रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉटपुट में कंचन और अरुण रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में 24वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें पांच हजार मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में सुनील ने प्रथम, आशीष धवन ने दूसरा और आकाश शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अरुण राणा ने प्रथम, राहुल ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में मनजीत सिंह प्रथम, कुशाल चंद ने दूसरा और संदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में पूजा देवी ने प्रथम, कमलेश द्वितीय और शारदा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में कंचन ठाकुर प्रथम, नवीता ने दूसरा और नेहा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में पूजा देवी प्रथम, दिशू ठाकुर दूसरे और कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को मात दी। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में हरदेव प्रथम, कुशाल चंद द्वितीय और अक्षय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अल्का ठाकुर प्रथम, सुनीता ठाकुर और मीना ठाकुर ने द्वितीय और मीना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मनजीत सिंह प्रथम, अक्षय कुमार दूसरे और कुशाल चंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद स्पर्धा में महिला वर्ग में अल्का ठाकुर प्रथम, शगुन ने दूसरा और प्रिया भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में राहुल चौधरी ने प्रथम, अजोग राज ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मनजीत सिंह प्रथम, शुभम भंडारी द्वितीय और अविनाश चंदेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार गुना सौ मीटर दौड़ के महिला वर्ग में अल्का, सुनीता, मीना तथा कंचन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में कल्पना प्रथम, शिल्पा ने दूसरा और नीरजा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
000
विज्ञापन
000