फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वत्सला चौधरी होंगी गोहर की पहली महिला जज

वत्सला चौधरी होंगी गोहर की पहली महिला जज

Fri, 21 Dec 2018 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
वत्सला चौधरी होंगी गोहर की पहली महिला जज
मंडी/गोहर। वत्सला चौधरी उपमंडलीय न्यायालय गोहर में जल्द ही पहली महिला जज के रूप में कार्यभार संभालेंगी। वत्सला चौधरी हाईकोर्ट के आदेशानुसार सिविल कोर्ट गोहर में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर स्थानांतरित हुई हैं। वत्सला चौधरी बल्ह के लौहारा गांव से संबंध रखती हैं। उन्होंने 2012 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की और 2015 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलएम की। हिमाचल प्रदेश न्यायिक परीक्षा 2016 उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी घंडल से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर जुलाई 2017 में शिमला में सिविल जज का पदभार संभाला। वत्सला चौधरी के पिता जस्टिस धर्म चंद चौधरी भी हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed