{"_id":"5b9fd4bb867a55014118de20","slug":"51537201339-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाणा में दरकी पहाड़ी, 5 घंटे बंद रहा मनाली-चंडीगढ़ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाणा में दरकी पहाड़ी, 5 घंटे बंद रहा मनाली-चंडीगढ़ हाईवे
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर(मंडी)। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे रविवार रात एक बजे से सुबह छह बजे तक सुंदरनगर के भवाणा के पास पूरी तरह से बाधित रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन फोरलेन पर भवाणा के पास रविवार रात एक बजे के करीब पहाड़ी दरकने से हजारों टन मलबा सड़क पर आ गया। जिससे यातायात करीब पांच घंटे बंद रहा। जिस वक्त मलबा एनएच पर गिरा उस वक्त कोई भी वाहन मार्ग से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, यातायात बंद होने से यात्रियों को रात गाड़ियों में गुजारनी पड़ी। सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मार्ग को बहाल करने के लिए पुलिस व लोक निर्माण विभाग की टीम को मौका पर भेजा गया और दो जेसीबी लगा कर करीब पांच घंटे के बाद मलबा हटा कर सुबह 6 बजे सड़क की एक लेन पर यातायात को बहाल करवाया गया। दोनों तरफ रात को वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे बाहरी राज्यों से आये पर्यटकों, बसों व कारों में सफर कर रहे यात्रियों व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहनों को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ा। एसडीएम राहुल चौहान का कहना है कि हाईवे पर मलबा गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस को मौका पर रवाना कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी लगाकर सुबह 6 बजे सड़क की एक लेन को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
परेशानी का सबब बना फोरलेन, हर कहीं दरक रहा मलबा
सुंदरनगर में निर्माणाधीन फोरलेन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गया है। फोरलेन में चमुखा के पास पहले ही बरसात के दौरान मलबा गिरने से एक लेन यातायात के लिए बंद पड़ी हुई है। वहीं यहां पर बनाया गया करीब 100 मीटर डंगा भी ढहने की कगार पर है। जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस थाना सुंदरनगर ने 24 घंटे दो कर्मियों को तैनात किया है। अब भवाणा के पास रविवार रात पहाड़ी दरक गई और हजारों टन मलबा सड़क पर आ गिरा। जहां से पहाड़ी दरकी वहां फोरलेन के निर्माण के दौरान गत वर्ष पहाड़ी की कटिंग की गई थी और मलबा गिरने से रोकने के लिए डंगा भी नहीं लगाया गया था।