फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कोटरोपी में दिन-रात काम कर बनाया मार्ग, शुरू हुई आवाजाही

कोटरोपी में दिन-रात काम कर बनाया मार्ग, शुरू हुई आवाजाही

Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोटरोपी में दिन-रात काम कर बनाया मार्ग, शुरू हुई आवाजाही
पधर (मंडी)। कोटरोपी में बंद मंडी-पठानकोट हाईवे को रविवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। दिनरात कार्य कर हाईवे को बहाल करने में सफलता मिली है। 23 दिनों से बंद हाईवे के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मलबे के ऊपर ही सड़क बनाई गई है लेकिन एनएचएआई और नेशनल हाईवे विंग पुरानी सड़क की अलाइनमेंट की तलाश कर रहे हैं। 13 अगस्त सोमवार को मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया गया था। इससे पहले बारिश के कारण कार्य आरंभ नहीं हो सका था। कोटरोपी में एनएचएआई और नेशनल हाईवे विंग भारी मशीनरी के साथ मार्ग को बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कोटरोपी पहुंचकर हाईवे को प्रशासन के माध्यम से बहाल करवाया। प्रशासन की ओर से यहां तैनात की गई दो पुलिस चौकियां हाईवे खुलने पर दिन और रात पूरी मुश्तैदी के साथ चौकस रहेंगी। हाईवे के बहाल होने से थमा जनजीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट गया है। एक नेशनल हाईवे के इतने दिनों तक बंद हो जाने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। अब मार्ग बहाल हो जाने से जनता ने राहत की सांस ली है।सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग के बहाल होने से भारतीय सेना के लिए राहत की खबर है। बंद के दौरान कोई भी सेना का वाहन इस हाईवे से नहीं गुजरा। वैकल्पिक राज्य मार्ग पधर-नौहली-जोगिंद्रनगर और जोगिंद्रनगर-घटासणी-झटिंगरी-पधर मार्ग पर भी बारिश के कारण आवाजाही में रुकावटें आई हैं। उधर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि रविवार को 23 दिनों से बंद एनएच को बहाल कर दिया गया है। रविवार को मार्ग पर करीब 4:30 बजे से आवाजाही पूर्ण रूप से शुरू हो गई है। बहाली के बाद प्रशासन की मार्ग पर पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed