{"_id":"5b290b0e4f1c1b644d8b774d","slug":"51529416462-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसे स्कूल महादेव ने जीती ओवरऑल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसे स्कूल महादेव ने जीती ओवरऑल ट्राफी
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सीसे स्कूल महादेव में आयोजित सुंदरनगर खंड-1 की छात्रों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान सीसे स्कूल महादेव ने ओवरऑल ट्राफी हासिल की है। प्रतियोगिता के समापन पर मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सांसद ने स्कूल की छत के जीर्णोद्धार के लिए दो लाख की राशि देने की घोषणा की। सीसे स्कूल महादेव के प्रधानाचार्य कृष्ण चंद ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान आयोजित कबड्डी मुकाबले में महावीर पब्लिक स्कूल ने प्रथम और सीसे स्कूल कनैड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल मुकाबले में सीसे स्कूल बटबाड़ा ने प्रथम स्थान और सीसे स्कूल महादेव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खोखो में सीसे स्कूल मलोह ने प्रथम स्थान और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कनैड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन मुकाबले में एंजल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान और सीसे स्कूल महादेव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शतरंज में एंजल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाषण स्पर्धा में राजकीय हाई स्कूल जखेडू ने प्रथम स्थान, सीसे स्कूल महादेव ने द्वितीय और सीसे स्कूल सलवाणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कंठ संगीत में सीसे स्कूल महादेव ने प्रथम स्थान, सीसे स्कूल मलोह ने द्वितीय और सीसे स्कूल डैहर ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकांकी में सीसे स्कूल कनैड ने प्रथम स्थान और विश्व भारती मॉडल स्कूल कनैड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूहगान में राजकीय हाई स्कूल घांघणु ने प्रथम स्थान और सीसे स्कूल डैहर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में सीसे स्कूल कनैड ने प्रथम और राजकीय हाई स्कूल कनैड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन पर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी नरेंद्र भंडारी, पूर्व जिला महामंत्री वेदप्रकाश शर्मा, एसएमसी प्रधान भूप सिंह, जिला मंडी शिक्षक संघ के प्रधान अश्वनी गुलेरिया और विनोद कुमार सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।