फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेंशनरों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

पेंशनरों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

Wed, 13 Jun 2018 10:26 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
पधर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ द्रंग खंड इकाई की बैठक में संघ की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इसमें प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार से सभी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान एमसी चौहान ने की। उन्होंने कहा कि हर महीने की मासिक बैठक में संघ लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाता आ रहा है। लेकिन, राज्य सरकार पेंशनरों की मांगों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने 65, 70, 75 वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनरों को देय महंगाई भत्ते को मूल वेतन में शामिल करने की नोटिफिकेशन जारी करने, लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान को सभी विभागों को माकूल बजट उपलब्ध करवाने, चिकित्सा भत्ता एक हजार मासिक देने और पेंशनरों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी पर आरक्षण देने की भी मांग उठाई है। इस अवसर पर भगत राम ठाकुर, मनोज कुमार, खजाना राम, उत्तम चंद, तुलसी राम, बहादुर सिंह, नरेंद्र कुमार, ढमेश्वर, हेम राज, सोम देव, प्रेम सिंह, गोकल चंद, लक्ष्मण राम पालसरा, सुरेश चंद, राम सिंह, श्याम लाल, सुंदर लाल, खूब राम, कश्मीर राज, विमल कुमार, देवेंद्र कुमार, केसी नेगी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed