फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बार एसोसिएशन ने स्टांप बेंडर की शिकायत एसडीएम से की

बार एसोसिएशन ने स्टांप बेंडर की शिकायत एसडीएम से की

Mon, 07 May 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने स्टांप बेंडर की शिकायत एसडीएम से की
एसडीएम से की स्टांप वेंडर की शिकायत
विज्ञापन

कहा-स्टांप पेपर मांगे जाने पर करते हैं आनाकानी
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बार एसोसिएशन जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष और अन्य अधिवक्ताओं ने जोगिंद्रनगर कोर्ट परिसर में कार्यरत स्टांप वेंडर की शिकायत एसडीएम जोगिंद्रनगर से करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष खेम सिंह तथा अन्य 16 एडवोकेट ने हस्ताक्षरित इस शिकायत पत्र में कहा कि कोर्ट परिसर में तैनात स्टांप वेंडर के पास दो किस्म के लाइसेंस हैं। एक के तहत ये लोग स्टांप पेपर तथा दूसरे के तहत दस्तावेज लेखक का काम करते हैं। खेम सिंह ने कहा कि स्टांप विक्रेता अपने दस्तावेज के कार्य को अधिक महत्व देते हैं। जबकि, स्टांप पेपर मांगा जाए तो यह एक-दूसरे के पास भेजते हैं और स्टांप पेपर देने में आनाकानी करते हैं। इससे वकीलों और अन्य लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत में ज्यादा पैसा वसूली का भी जिक्र किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ स्टांप वेंडर अपनी मनमर्जी से आते और जाते हैं। वकीलों का कहना है कि एक समय एक व्यक्ति एक ही काम कर सकता है। लेकिन, स्टांप पेपर बेचना तथा दस्तावेज लिखना सरकार की राजस्व पॉलिसी के तहत गलत है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी नागरिक से आग्रह किया है कि वह मामले को स्वयं देखते हुए इसका संज्ञान लें। उधर, एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने कहा कि वकीलों की शिकायत पर स्टांप वेंडर को बुला कर दस दिन के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed