फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पराशर सड़क हादसे में पीजीआई रेफर युवक की मौत

पराशर सड़क हादसे में पीजीआई रेफर युवक की मौत

Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पराशर सड़क हादसे में पीजीआई रेफर युवक की मौत
पधर (मंडी)। मंडी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर के समीप रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों की पहचान हो गई है। जबकि, चंडीगढ़ रेफर सुंदरनगर निवासी युवक ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। हादसे में मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। वहीं, मौके पर दम तोड़ने वाले युवक उपमंडल के इलाका दुंधा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत और डाकघर कुफरी के गांव देवधार निवासी भीम सिंह उर्फ भीमू पुत्र देवी सिंह और ग्राम पंचायत बड़ीधार के गांव लुहारड़ी डाकघर पदवाहण निवासी राकेश कुमार पुत्र बीरी सिंह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। शवों का सोमवार को जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों युवक गुटकर मंडी में गाड़ी के शोरूम में काम करते थे। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों का टूर देव पराशर ऋषि के दर्शन करने गया था। पराशर ऋषि के दर्शन करने के बाद जिला मुख्यालय को लौटती बार कार दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई है। दोनों का सोमवार को उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पधर थाना पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कुफरी गांव में मातम में बदली खुशियां
पधर (मंडी)। पराशर के समीप हुए सड़क हादसे में युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। कुफरी के देवधार निवासी भीम सिंह उर्फ भीमू का पूरा परिवार गांव में किसी समारोह में खुशियां मना रहा था। दूसरी ओर भीमू सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में शादी की खुशियां मातम में तबदील हो गईं। भीम सिंह अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ मंडी में किराये के मकान में रहता था। हादसे वाले दिन उसका परिवार मंडी में ही था। प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed