{"_id":"5a22cb3b4f1c1b87698bf51c","slug":"51512229691-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने होनहार को बनाइये जीनियस ब्रिगेड का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने होनहार को बनाइये जीनियस ब्रिगेड का हिस्सा
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। आमतौर पर सभी माता-पिता चाहते हैं कि अन्यों के मुकाबले उनका बच्चा सबसे आगे रहे और जीनियस कहलाए। लेकिन, उसके लिए जरूरत है बच्चे के परिश्रम और सही मौके की। ऐसे में आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों के लिए बंसल क्लासेज कोटा और अमर उजाला लेकर आ रहे हैं जीनियस ब्रिगेड कार्यक्रम। इसका उद्देश्य अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेधावी छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
उत्तर भारत के 36 जिलों में होने वाली जीनियस ब्रिगेड की परीक्षा में आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा की फाइनल परीक्षा में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी रजिस्टर करा सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को मिलेंगे नकद पुरस्कार और साथ ही उन्हें मिलेगी 95 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप। जीनियस ब्रिगेड कार्यक्रम का आयोजन जिला मंडी के सुंदरनगर शहर के सलाह वार्ड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 6 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। 60 मिनट की अवधि वाली लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा बंसल क्लासेज कोटा की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष कॅरिअर काउंसलिंग सेशन भी आयोजित किया जाएगा। अपने होनहार को बंसल क्लासेज कोटा और अमर उजाला जीनियस ब्रिगेड में शामिल करने के लिए मोबाइल नंबर 9736000382 पर संपर्क करें और रजिस्टर करवाइए।