{"_id":"5a141aeb4f1c1b70548be916","slug":"51511267051-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर के बीएसएल स्कूल के मेधावी नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर के बीएसएल स्कूल के मेधावी नवाजे
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को ऑफिसर्ज क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता डॉ. गुलाब सिंह नरवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता ई. राम दर्शन साबा, अधीक्षण अभियंता ने की। समारोह का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर मां सरस्वती को वंदन किया। बीएसएल मॉडल स्कूल के बच्चों ने पहाड़ी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने एक्शन सांग, योग, कव्वाली, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर एकांकी, पहाड़ी नाटी और राजस्थानी नृत्य पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सम्मान पाने वालों में हर्ष वर्मा, नितिन शर्मा, विनय चौहान, शिवांश ठाकुर, पारस राणा, अर्णव अवस्थी, रिषिका, अर्णव, आकांक्षा, स्वाती, अंशुल, बलविंद्र सिंह, गौरव सिंह, चित्रा, सुनिधि, निखिल राणा, सिमरनजीत कौर, आकृति, रितिका महंत, अंजली, हर्षिता, आयुष ठाकुर, तनीश गौतम, कार्तिक, मुस्कान, गरिमा शर्मा, आर्थव, लोकेश्वरी, निशांत शर्मा, वंशिका, साहिल, सानिया, खनक पोरचा, गौरी, राखी, आयुषी, राहिल, प्रिंस शर्मा, रिदिमा शर्मा, भास्कर गुलेरिया, नैंसी राणा, शमिलत, तनीषा, प्रिंस कुमार, मन्नत, आदित्य, सरगम संधू, सुनिधि, सृष्टि, अनिक शर्मा, शिल्पा, आरती, वरुण, अमृता, हर्षा वर्धन, विनय कुमार, शगुन बिरला, विनय, करण कुमार, एकता, इशिका राव, हरमनजीत कौर, सचिन शर्मा, मनीष, आदित्य ठाकुर, नंदिनी राणा, नीलाक्षी ठाकुर, नाजिया, नेहा, पूजा देवी, पूजा, कार्तिक, कृतिका, कुसुम, सुखविंद्र सिंह, जैसमिन, अरुण, भूमिका, सक्षम, मनजीत सिंह, तुषार, ललित कुमार, सुरेश, राहुल शर्मा, अमन राणा, अभिषेक, गौरव, शुभम साहू, वासु शर्मा, इशा, महक, अंकिता, कोमल, निखिल वर्मा, पुनीत कालिया, सुमेधा, रिजजिन, अक्षिता, मनीश कुमार, खुशी शर्मा, अंजली, सुरेश साहनी, राहुल, तुषार, सागरिका परिहार, तानिया साधू, दीप्ती शर्मा, अंकिता कुमारी, सुमन, शिवांगी, मनप्रीत, सराह, अमन, सपना कुमारी, चंचल, कशवी, सोनाली, प्रिया शर्मा, शीतल, काजल कुमारी, अमित कुमार, नितिका, सुरजीत सिंह, नेहा शर्मा, सुनमित कौर, मैहक, सौरभ ठाकुर, शुभम भारती, शिवानी, किरण, नेहा शर्मा, सनमीत कौर भाटिया, अभय कुमार, शुभम भारती, शिवानी, खुशबू यादव, अमन राणा, जोगिंद्र कुमार, ममता कौशल, शुभम चंदेल, योगेश, अजय सकलानी, विवेक, पियूष और भूपेश शामिल रहे।
पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर लें हिस्सा
मुख्य अभियंता डॉ. गुलाब सिंह नरवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा का महत्व पहले से अधिक बढ़ गया है। शिक्षा के कारण ही लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रहे हैं। शिक्षा ग्रहण करने का कोई अंत नहीं है। जीवन में मनुष्य हर पल कुछ न कुछ सीखता है। अगर देश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो उसमें शिक्षा ही अहम भूमिका अदा कर सकती है। बच्चों से आह्वान किया कि वह जीवन में लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के समूल नाश और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता की अलख आमजन में जगाने का भी बच्चों से आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया।