{"_id":"5a0498c94f1c1b6e548bbf36","slug":"51510250697-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा ईशा ने पीठ पर पोलिंग बूथ तक पहुंचाई बुजुर्ग महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की छात्रा ईशा ने पीठ पर पोलिंग बूथ तक पहुंचाई बुजुर्ग महिला
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
kkk
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। यूं तो जिलाभर में कई लोगों ने अपने बुजुर्गों को पीठ, पालकी और कुर्सी पर उठाकर पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाया। लेकिन, सदर विस क्षेत्र के कोट 1 मतदान केंद्र में कोट तुंगल स्कूल की छात्रा गाइड ईशा ने एक बुजुर्ग को पीठ पर उठाकर सड़क से पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। करीब 100 मीटर का फासला इस छात्रा ने बिना रुके तय किया। हालांकि, स्काउट के छात्रों ने भी बुजुर्गों को पीठ पर उठाया लेकिन, दसवीं की छात्रा ईशा के हौसले को हर किसी ने सलाम किया।
विस क्षेत्र सदर के बूथ दो पर कोट तुगंल स्कूल के स्काउट एंड गाइड की ड्यूटी लगी थी। दोनों ही बूथों पर स्काउट और गाइड ने बुजुर्ग मतदाताओं को सड़क से पोलिंग बूथ तक पीठ पर उठाकर पहुंचाया। ईशा ने 95 वर्षीय कला देवी को पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। बूथ पर मौजूद निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने ईशा को खूब सराहा। स्कूल की गाइड कैप्टन नर्वदा ठाकुर की मानें तो ऐसा नहीं था कि बुजुर्ग के परिजन उसके साथ नहीं थे। मौके पर परिजन भी थे और छात्र स्काउट भी। लेकिन, ईशा ने अपनी ड्यूटी को तरजीह देकर सबको मना कर खुद बुजुर्ग महिला को पीठ पर उठाया। उन्होंने कहा कि स्काउट सौरभ, पुष्पराज, नवीन, विशाल तथा गाइड आकांक्षा, ईशा ने भी बुजुर्गों को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए हरसंभव मदद की है।