फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंडोह में छह प्रतिभागियों ने पास की ब्लैक बैल्ट की परीक्षा

पंडोह में छह प्रतिभागियों ने पास की ब्लैक बैल्ट की परीक्षा

Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पंडोह में छह प्रतिभागियों ने पास की ब्लैक बैल्ट की परीक्षा
मंडी। रावमापा पंडोह में आयोजित राज्यस्तरीय इंडियन कराटे डू फेडरेशन ऑफ गोजू रियू शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन पर थर्ड आईआरबीएन पुलिस बटालियन पंडोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर में आए प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। फेडरेशन के प्रबंधक एवं हंशी राजकुमार परमार ने बताया कि सात दिनों तक आयोजित इस शिविर में प्रदेश भर से 129 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। जिन्हें फेडरेशन के निपुण प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान कड़ी परीक्षा के बाद प्रशिक्षुओं को बेल्ट से नवाजा गया।
विज्ञापन

शिविर में प्रतिभागियों इच्छा, प्रार्थना, रवीना, कात्यायनी, कंगना, दिव्या, अंकिता, वंशिका, सिमरन, काजल, प्रियंका, अंजली, ईशा, मन्नत, शुभम, संजय, रूहानी, तनिश, मंगल, अपिन, वैभव, विवेक, अनमोल, विकास, बारिश, ईशांत, दिव्यांशु, कर्ण, गुलशन, अर्जुन पाल, टिक्कम, महेश, छपन्न, प्रेमपाल, सुरेश, हंसराज, भागचंद, चेतन, हंसा, अनु, रोमा को रेड बेल्ट तथा कुलदीप, साहिल, अंकित, गगन, पंकज, सुनील, लखविंदर, अजय, निखिल, सारांश, चेतन, दक्षित, गौरव, अंश, आशीष, निकिता, निशा, रमन, विजय को ब्लू बेल्ट से नवाजा गया और डिंपल, वंदना, अनीष, मनीष, मोहित, ज्योति आदित्य, ललित ने येलो बेल्ट, ओरेंज बेल्ट के लिए यशवंत, ऋषभ, ध्रुव, समर्थ, रेणुका, तनिशा, ईशु, रोजी, ग्रीन बेल्ट के लिए पेंजल, रीक्षी, रोहित, ब्रॉउन बेल्ट के लिए यशवंत, बालकृष्ण, शुभम, अजय, मानित, कुशागर, अंजुम, अलौकिक, ज्येशा, यशस्वी, अभिनव, यश, मुस्कान, गौरी ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


छह प्रतिभागियों ने पास की ब्लैक बेल्ट परीक्षा
शिविर में महज 6 प्रतिभागी ही ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। जिनमें निशा, अंजली, नील, निमिश, कुलदीप और आशुतोष को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित कुल्लू, रामपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति सहित अन्य जिलों से आए प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed