फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   50 meters of road damaged due to landslide at Gural place in Barot

Mandi News: बरोट के गुराल स्थान पर भूस्खलन से 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

Sun, 31 Aug 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
50 meters of road damaged due to landslide at Gural place in Barot
बरोट (मंडी)। घटासनी-बरोट मुख्य सड़क शनिवार रात को बरोट से पांच किलोमीटर दूर गुराल नामक स्थान पर भूस्खलन होने से फिर बाधित हो गई। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल चल कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था लेकिन शनिवार रात को बारिश के चलते मार्ग फिर से बाधित हो गया है।
विज्ञापन

बरोट पंचायत के प्रधान डाॅ. रमेश, सीता राम, चमेल सिह, राम सिंह, शेर सिंह आदि ने बताया कि सड़क बंद होने से छोटा भंगाल की दो मुख्य सड़कें बरोट-लोहारड़ी, बरोट-कोठी कोहढ़ भी बंद हो गई है। किसानों की आलू और अन्य नगदी सब्जियां मंडियों तक न पहुंचने से घरों में ही खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

गुराल में भारी भूस्खलन होने से करीब 50 मीटर सड़क पूरी तरह खत्म हो गई है। क्षेत्रवासियों से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि मार्ग को शीघ्र बहाल करने के लिए बड़ी मशीनें लगाई जाएं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि छोटे वाहनों की बहाली के लिए सड़क पर मशीन तैनात हैं। मौसम साथ दे तो सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed