{"_id":"68dd74f0af9d33f6e504dc63","slug":"4g-towers-will-be-converted-to-5g-technology-anil-mahant-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171614-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"5जी तकनीक में बदले जाएंगे 4जी टावर : अनिल महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5जी तकनीक में बदले जाएंगे 4जी टावर : अनिल महंत
Thu, 02 Oct 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिला के जिन दुर्गम क्षेत्रों में अभी तक किसी भी मोबाइल कंपनी के नेटवर्क सुविधा नहीं थी, वहां पर बीएसएनएल द्वारा यूएसओ के माध्यम से सिग्नल पहुंचाया जा रहा है। यह जानकारी बीएसएनएल के डीजीएम अनिल महंत ने बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर मंडी में आयोजित रैली के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि मंडी जिला में कुछ ऐसे दुर्गम क्षेत्र हैं जहां किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। ऐसे क्षेत्रों में बीएसएनएल द्वारा यूएसओ के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे जहां बच्चों को पढ़ाई में विशेष लाभ मिल रहा है वहीं, लोगों को भी बेहतरीन संचार सुविधा मिल पा रहा है।
अनिल महंत ने बताया कि 1 अक्तूबर 2000 को बीएसएनएल की स्थापना हुई थी। तभी से बीएनएसएल लोगों को संचार सुविधा के माध्यम से आपस में जोड़ने का कार्य कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 92 हजार नए 4जी टावरों को समर्पित किया है। ये सभी स्वदेशी तकनीक से बने हैं और इनमें 5जी तकनीक को बिना किसी परेशानी के शुरू करने का प्रावधान भी रखा गया है। जल्द ही बीएसएनएल इनके माध्यम से अपनी 5जी सुविधा को भी शुरू कर देगा।