फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   49 youth selected for jobs in UAE

Mandi News: यूएई में नौकरी के लिए 49 युवाओं का चयन

Thu, 18 Dec 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
49 youth selected for jobs in UAE
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में साक्षात्कार देते युवा। संवा
मंडी। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में वीरवार को आयोजित साक्षात्कार में युवाओं को विदेशों में रोजगार से संबंधित चयन-पत्र प्रदान किए। बाइक राइडर के पदों के लिए 66 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इनमें से 44 युवाओं का चयन किया गया। वेयरहाउस हेल्पर के पदों के लिए 12 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से 5 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय की ओर से निर्धारित नियमों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, पारदर्शी एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध करवा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर युवाओं के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए हिमाचल के चार जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और मंडी में पायलट आधार पर यह पहल की गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार के लिए लगभग 200 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश अभ्यर्थी पासपोर्ट उपलब्ध न होने के कारण चयन प्रक्रिया से वंचित रह गए। इस अवसर पर जिला श्रम अधिकारी भावना शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन होने पर खुशी की लहर
बाइक राइडर के पद पर चयनित सुंदरनगर के चमुखा निवासी हितेंद्र शर्मा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आईटीआई में डिप्लोमा किया है। समाचार पत्रों के माध्यम से यूएई में नौकरी के बारे में जानकारी मिली। चयन होने से नौकरी का सपना पूरा हुआ।

पधर के सरी गांव के रहने वाले नारायण सिंह का कहना है कि साल 2019 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नौकरी के लिए काफी हाथ पांव मारे लेकिन कहीं पर नौकरी नहीं मिल रही थी। विदेश में वेयर हाउस हेल्पर के पद के लिए चयन होने पर खुश हूं। अब सुनहरे भविष्य की किरण दिखाई देने लगी है।
पधर के रहने वाले विजय कुमार का चयन बाइक राइडर के पद के लिए हुआ है। विजय कुमार का कहना है कि परिवार में कोई नौकरी वाला नहीं है। विदेश में नौकरी के लिए चयन होने पर परिवार के सदस्यों में भी अब सुनहरे भविष्य की उम्मीद बंधी है।


पधर से सरी निवासी महेंद्र कुमार भी वेयर हाउस हेल्प के पद पर चयनित होने से खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना बेरोजगारों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। नौकरी के लिए दर दर भटकना अब खत्म हुआ है।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed