फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   46 youths passed the physical examination for animal friend recruitment.

Mandi News: पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 46 युवाओं ने मारी बाजी

Sat, 18 Apr 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
46 youths passed the physical examination for animal friend recruitment.
8 पदों के लिए 83 ने किया था आवेदन, दौड़ और शारीरिक मानकों में 6 अभ्यर्थी हुए बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल बल्ह में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु मित्र पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार का दिन निर्णायक साबित हुआ। विभिन्न संस्थानों में पुरुष वर्ग के आठ रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस भर्ती प्रक्रिया में क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


आठ पदों के लिए कुल 83 पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से शुक्रवार को आयोजित शारीरिक परीक्षण में 52 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। प्रशासन की देखरेख में पहले चरण में दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मानकों की कसौटी पर परखा गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ और अन्य परीक्षण आयोजित किए गए। 52 प्रतिभागियों में से 46 अभ्यर्थियों ने सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, जबकि 6 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतर सके और प्रक्रिया से बाहर हो गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed