फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   439 infected including SDM, DSP, 49 police personnel in Mandi district

एसडीएम, डीएसपी, 49 पुलिस जवानों सहित मंडी जिला में 439 संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
439 infected including SDM, DSP, 49 police personnel in Mandi district
जोगिंद्रनगर अस्पताल में कोविड टेस्ट लेतीं महिला चिकित्सक। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 439 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एसडीएम बालीचौकी, डीएसपी सुंदरनगर, 49 तृतीय वाहिनी पंडोह के पुलिस जवान, 12 डॉक्टर, 34 बच्चे, 9 आईआईटी प्रशिक्षुओं सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी जिला भर से 1705 सैंपलों की जांच की गई। रैट के 1479 और आरटीपीसीआर के 226 सैंपल की जांच की गई। इनमें 439 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमण मामलों में गोहर से 9, बल्ह से 66, सदर से 155, करसोग से 20, सुुंदरनगर से 50, हमीरपुर से 2, कांगड़ा से 3, शिमला से 1, कुल्लू 2, बालीचौकी 4, सोलन 1, सराज 5, सरकाघाट 47, धर्मपुर 18, जोगिंद्रनगर 40, पधर से 16 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

लोगों द्वारा कोरोना को हलके में लेने से लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हमेशा मास्क पहनकर बाहर निकलें, सामाजिक दूरी की पालना करें। विदेशों से लौट रहे लोगों के बारे भी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed