फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थनेहड़ा मोहल्ला की गली बन गई तालाब

थनेहड़ा मोहल्ला की गली बन गई तालाब

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
थनेहड़ा मोहल्ला की गली बन गई तालाब

विज्ञापन
मंडी। शहर में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ गंदगी से नालियां भी बंद पड़ी हैं। आलम यह है कि बारिश में शहर की गलियों में पानी भर जाता है। नगर परिषद के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। महामृत्युंजय मंदिर से थनेहड़ा मोहल्ला की तरफ जाने वाली गली इसका जीता जागता उदाहरण है। देव माहूंनाग मंदिर के पास बारिश का जमा पानी लोगों के लिए मुसीबतों से कम नहीं है। यहां पानी एकत्र होने के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल भरा है।

मार्ग से रोजाना काफी लोगों की आवाजाही होती है। गली के किनारों में पानी की निकासी जाम होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों सतीश कुमार, सुरेश, संदीप, विरेंद्र सिंह, पूनम, मोनिका, कामिनी, मुरारी लाल, नरेश, ईश्वर दास, रमेश, राजेंद्र कुमार, राज कुमार आदि ने नगर परिषद के इस रवैये पर रोष जताते हुए व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। उधर, पार्षद बंसी लाल ने माना कि समस्या है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 12 में स्कूल की दीवार काफी समय पहले गिरी है। उसकी मरम्मत का काम चला हुआ है। इसके चलते भी यह परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रास्ते को दुुरुस्त किया जाएगा। जब तक काम चला है तब तक उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed