फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पढ़ लिख कर घर की चारदीवारी से निकलें और अपनाएं स्वरोजगार

पढ़ लिख कर घर की चारदीवारी से निकलें और अपनाएं स्वरोजगार

Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पढ़ लिख कर घर की चारदीवारी से निकलें और अपनाएं स्वरोजगार
गोहर (मंडी)। बासा कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला का ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार गोहर अमित शर्मा ने कहा कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति का अधिकार नहीं छोड़ना चाहिए। महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि पढ़ लिखकर घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर स्वरोजगार को अपनाना चाहिए। यदि महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी तो वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि समाज में 70 फीसदी घरेलू हिंसा आर्थिक स्वतंत्रता न होने के कारण होती है। उन्होंने संविधान और महिला उत्थान के बारे में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में बासा कॉलेज की छात्राओं समेत आसपास की करीब 290 महिलाएं और युवतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं को सरकारी योजनाओं के अलावा कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य से जुड़ी कई अहम जानकारियां प्रदान की गईं। कॉलेज प्रवक्ता जया ठाकुर ने कहा कि सोच बदलने के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक होना होगा, तभी महिला सशक्तीकरण का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

...
शिक्षा से ही सशक्त होंगी महिलाएं : आईडी शर्मा
बासा कॉलेज के प्राचार्य आईडी शर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही महिलाएं सशक्त होंगी। नारी को सबला बनाना है। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

...
21 साल से कम उम्र में न करें बेटियों की शादी : यादव
स्वास्थ्य शिक्षक राकेश यादव ने कहा कि महिलाओं और युवतियों को खानपान से अपनी जीवन शैली में सुधार लाने की जरूरत है। अधिकांश महिलाएं एवं युवतियां एनीमिक हैं। 21 साल से कम उम्र में बेटियों की शादी न करें। आज भी 15 फीसदी महिलाएं गर्भधारण को सार्वजनिक नहीं करती, जबकि गर्भ के 70 दिनों में उनका पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग के पास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जागरूक होना जरूरी : नरेश
अधिवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि आजकल के दौर में कानूनी अधिकारों को लेकर महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। शाम ढलने के बाद महिलाओं को थाने में बुलाकर पुलिस पूछताछ नहीं कर सकती। अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम जागरण है।

...
सोशल मीडिया का सोच समझ कर करें प्रयोग : मनोज
एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य माध्यमों को सोच समझकर प्रयोग करने की सलाह दी। कोई भी व्यक्ति अगर तकनीकी पहलुओं से वाकिफ है तो वह आपके फोन को हैक कर मैसेज और अन्य डाटा प्राप्त कर सकता है। छात्राओं को शक्तिएप के बारे में बताया। कहा कि किसी समस्या और परेशानी में निसंकोच पुलिस की सहायता ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed