{"_id":"5ba12645867a557e876d8f89","slug":"41537287749-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में नहाने उतरा झारखंड का युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में नहाने उतरा झारखंड का युवक बहा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नप मंडी के सैण मोहल्ले के रघुनाथपधर के समीप ब्यास में नहाने उतरा झारखंड निवासी 20 वर्षीय युवक बह गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों और चाचा के साथ नदी में विश्वकर्मा पूजन की सामग्री प्रवाहित करने आया था। सामग्री के प्रवाह के बाद सभी साथ नदी में नहाने उतरे, इसी दौरान युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश शुरू, लेकिन देर शाम तक युवक को कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस के अनुसार ब्यास में बहे युवक के चाचा राजेंद्र उरांओ ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि वह अपने साथियों और भतीजे के साथ विश्वकर्मा की पूजन सामग्री का विसर्जन करने गया था। सामग्री विसर्जन के बाद वह नदी में नहाने उतर गए, इसी दौरान उनका भतीजा गुडुआ उरांओ पुत्र फुलेशवर उरांओ निवासी गांव बेंहदी तहसील बिशनपुर जिला गुमला झारखंड नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया है। सिटी चौकी मंडी प्रभारी रमेश चंद मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद क्यूआरटी और सिटी चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई थी। देर शाम तक चले ऑपरेशन में युवक नहीं मिला है। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।