फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   योगदिवस में योगमय दिखा मंडी

योगदिवस में योगमय दिखा मंडी

Thu, 21 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
योगदिवस में योगमय दिखा मंडी
मंडी/जोगिंद्रनगर। योग दिवस पर मंडी जिला योगमय दिखा। सुबह विभिन्न कार्यक्रमों के तहत अधिकारियों और लोगों ने योग क्रियाएं करके सभी को योग अपनाने का आग्रह किया। मंडी में जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, राज्य आयुर्वेद विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र मंडी के संयुक्त तत्वाधान में पड्डल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जेके चंदेल, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ईरा प्रभात, आयुर्वेद अधिकारी डा मीना ठाकुर के अलावा मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक आर्ट ऑफ लिविंग के माया बरधान रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर समेत एमएलए इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा सुमन ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष मनीश कपूर, अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय प्रभारी रणपत सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा जोगिंद्रनगर गर्ल स्कूल में भी योग दिवस मनाया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में प्रधानाचार्य नरेश राणा की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। राजगढ़ में भी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने योग के बारे में बताया। वहीं, सीसे स्कूल बाल मंडी, बरयारा, मंदडू, कटौला, कमांद, कटिंडी, द्रंग, टांडू, घ्राण, मझवाड़, कोटमोर्स, बाड़ी-गुमाणू और जिले की अन्य पाठशालाओं और संस्थाओं में योग दिवस पर योगाभ्यास करवाया गया। गरोडू स्थित न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर के सभागार में चौथा योग दिवस बड़े उत्साह, उमंग तथा धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षकों से योग सीखा।
विज्ञापन


पुलिस जवानों ने किया योग
पंडोह (मंडी)। तृतीय पुलिस आरक्षित वाहिनी मुख्यालय पंडोह के मैदान में एक साथ 250 पुलिस जवानों-अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने योग किया। जिसमें योग के विभिन्न अभ्यासों के साथ प्राणायाम भी किया गया। जिसका नेतृत्व योग इंस्ट्रक्टर एचसी जय सिंह ने किया। इस योगाभ्यास में समादेशक आईपीएस अंजुम आरा ने स्वयं भाग लिया।
विज्ञापन


चौंतड़ा में निकाली रैली
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐहजू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप में समाजसेवी बीएस पाल ने योग के गुर सिखाए। इस अवसर पर पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय कुमार, प्रवक्ता बुद्धि सिंह ने भी योग और योगाभ्यास के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं। पाठशाला चौंतड़ा में योग दिवस प्रधानाचार्य अनुपम चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मनाया गया। चौंतड़ा बाजार में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी कल्याण संगठन की मासिक बैठक का आयोजन प्रधान विधि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अध्यक्ष विधि सिंह ठाकुर की देखरेख में योग शिविर का आयोजन भी किया गया और योग के महत्व और लाभों के बारे में बताया गया। इकाई सदस्यों रमेश दीक्षित, सतीश सूद, भूपेंद्र कुमार, हेमराज कुमार ने भी योग और आसन के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवालसर में भी किया योग
रिवालसर (मंडी)। योग दिवस पर सीसे रिवालसर के अलावा यूनिटी पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रम हुए। इसके साथ पवित्र झील किनारे ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से सोमा बहन ने रिवालसर के हिंदू व बौद्ध धर्म अनुयायियों को योग सिखाया। वहीं राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में योग दिवस के अवसर पर छात्रों को योग विषय पर जानकारी दी।

योग के गुणों के बारे में बताया
मंडी/बरयारा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरयारा में योग दिवस प्रधानाचार्या हेमलता उपाध्याय की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी योग किया। वीणा शर्मा ने योग के आसन तथा उनके लाभों पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रभारी कृष्णा ठाकुर और राजेश ने योग की महत्ता बच्चों को बताई। अंत में प्रधानाचार्या ने बच्चों को रोज योग करने तथा जीवन में अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

शैलबाला स्कूल में दी योग की शिक्षा
बलद्वाड़ा (मंडी)। शैलबाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा की एनएसएस यूनिट की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पाठशाला के प्रांगण में मनाया गया। योग शिक्षक रवि बरवाल और उनकी पत्नी ने बच्चों को योग के फायदे बताए। वहीं शास्त्री अशोक शर्मा और पालमपुर से आए कश्मीर सिंह ने विशेष तौर पर शिविर में शिरकत की और मंत्रोच्चारण कर माहौल को योगमय कर दिया।

विश्व योग दिवस पर सुंदरनगर में हजारों लोगों व स्कूली बच्चों ने किया योग
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व योग दिवस पर सुंदरनगर में लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सुंदरनगर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। एमएलएसएम कालेज में आयोजित योग शिविर में विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महावीर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराधा जैन के नेतृत्व में करीब 1500 विद्यार्थियों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखी। धनोटू स्थित कावेरी पब्लिक स्कूल में भी विश्व योग दिवस पर बच्चों को प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने योग सिखाया। जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग में प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षु छात्राओं ने योग किया और योग की विभिन्न क्रियाओं को सीखा। महादेव स्थित मंगलम पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस पर बच्चों को प्रधानाचार्य अरुणा कपिला ने योग कराया तथा उन्हें योग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। सेंट जेवियर स्कूल कोट में प्रधानाचार्य डा. फ्रांसिना के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राजेश शर्मा और योग गुरु चंदन धीमान के नेतृत्व में योग किया गया। डीएवी स्कूल सुंदरनगर में प्रधानाचार्य मोहित चुग के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बीएसएल कालोनी में आयोजित योग शिविर में करीब 1000 लोगों ने शिरकत कर योग किया। इस मौके पर योगगुरु रितू खरबंदा ने योग की विभिन्न सुदर्शन क्रियाओं की जानकारी दी। सरस्वती विद्या मंदिर जयदेवी में प्रधानाचार्य चेतना गुप्ता और प्रबंधक बेली राम ठाकुर ने मार्गदर्शन में बच्चों ने योग किया। सीसे स्कूल तलेली में प्रधानाचार्य मनभावन विज की अध्यक्षता में योग शिविर का किया गया। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपा में स्थापित योग केंद्र में स्कूल के बच्चों तथा स्थानीय निवासियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए आवासीय परिसर में जल ज्योति विहार में योग शिविर का आयोजन किया गया। हाई स्कूल बंदली और सीसे स्कूल घीड़ी में भी सैकड़ों बच्चों ने एक साथ योग किया।

आसनों की दी जानकारी
करसोग (मंडी)। करसोग में भी पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के भारत स्वाभिमान संघ की ओर से पांगणा स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के प्रांत सह-प्रभारी खजाना राम शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी जितेंद्र महाजन ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योग के आसनों की जानकारी दी गई।

योग दिवस के बारे दी जानकारी
पधर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर में विश्व योग दिवस प्रधानाचार्य हरिंद्र पाल बैहल की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र चुक्कू के प्रभारी डाक्टर विनोद कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उधर, नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से विकास खंड की नौहली पंचायत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवक मंडल प्रधान तनुज भरेड़ी ने की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिला मंडलों की सदस्यों ने हिस्सा लिया।


लडभड़ोल में भी योग दिवस की धूम
लड़भड़ोल (मंडी)। योग दिवस लडभड़ोल क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला खद्दर में मनाया गया। इसमें स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चो सहित महिला मंडल सदस्यों ने भाग लिया। योग शिक्षक सुभाष चंद ने योग के गुर बताए। मुख्याध्यापक रमेश चंद, महिला मंडल प्रधान खद्दर माया देवी, महिला मंडल प्रधान अनिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed