{"_id":"5b154b094f1c1bda6e8b635a","slug":"41528122121-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की तर्ज पर सुंदरनगर शहर भी होगा डॉग फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की तर्ज पर सुंदरनगर शहर भी होगा डॉग फ्री
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडी।
सुंदरनगर भी अब मंडी की तर्ज पर डॉग फ्री होगा। इसके लिए शहर में स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। शहर को आवारा कुत्तों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। ताकि आने वाले समय में सुंदरनगर आवारा कुत्तों से मुक्त हो सके।
सोमवार को विकास कार्यों को लेकर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ऋगवेद ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए सभी पालतू पशुओं का पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 15 गोसदन चलाए जा रहे हैं। इसमें 1139 पशु रखे गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर 40 से 60 की क्षमता के कुन्नू गोसदन को संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चिह्नित स्थानों पर लगेंगी रेहड़ियां
शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों को चिह्नित स्थानों पर ही फल व सब्जियां बेचने की अनुमति होगी। यदि कोई ऐसा मामला पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत कार्यों तथा सड़कों के निर्माण से संबंधित एफसीए के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों के मद्देनजर उपायुक्त ने समस्त उपमंडल अधिकारियों तथा खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों को अनाज व सब्जियों के रेट नियंत्रण के लिए निरंतर निरीक्षण करने व रेट डिस्पले बोर्ड पर लगातार दर्शाने के निर्देश भी दिए। बैठक में संस्कृति सदन के कार्य प्रगति, परिधि गृह के नजदीक तथा अन्य चयनित स्थलों पर निर्मित की जाने वाली वाहन पार्किंग तथा विक्टोरिया पुल के कार्य के चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं का लेखा ऑनलाइन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इसे देख सकता है। बैठक में एसडीएम डॉ. मदन कुमार, सहायक आयुक्त राज ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा, योजना अधिकारी खेम चंद ठाकुर, पर्यटन अधिकारी पंकज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।