फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   निजी स्कूलों में ऑनलाइन पहुंचेंगे शिक्षा विभाग के फरमान

निजी स्कूलों में ऑनलाइन पहुंचेंगे शिक्षा विभाग के फरमान

Mon, 07 May 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों में ऑनलाइन पहुंचेंगे शिक्षा विभाग के फरमान
मंडी। अब निजी स्कूलों में भी शिक्षा विभाग के फरमान ऑनलाइन पहुंचेंगे। जिले में सरकारी स्कूलों की तर्ज पर निजी स्कूल भी उच्च शिक्षा विभाग मंडी की अधिकृत वेबसाइट से इंटरकनेक्ट होंगे। जिले में सरकारी क्षेत्र की वरिष्ठ और उच्च पाठशालाओं की वेबसाइट पहले ही विभाग की साइट से इंटरकनेक्ट की जा चुकी है। इसी तर्ज पर निजी स्कूलों की साइटों को इससे इंटरकनेक्ट किया जा रहा है। इससे अब स्कूलों से विभागीय कार्यालय के साथ होने वाला पत्राचार ऑनलाइन ही होगा। आठ से 11 मई तक कार्यदिवस के दौरान दस से पांच बजे तक उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी में स्कूल मुखिया वेबसाइट को इंटरकनेक्ट कर सकेंगे। इसके लिए कार्यालय में तीन व्यक्ति अलग से कार्य करने के लिए तैनात किए गए हैं। विभाग जिले के अधिकतर सरकारी स्कूलों की वेबसाइटों को इंटरकनेक्ट कर चुका है। लेकिन, अब प्राइवेट स्कूलों को निर्देेश भेजने के लिए अतिरिक्त कार्य विभाग को करना पड़ा रहा है। इसके चलते अब विभाग ने इस स्कूलों को इंटरकनेक्ट करने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि निजी स्कूल की वेबसाइट भी विभाग की साइट से इंटरकनेक्ट की जाएंगी। इससे विभागीय आदेश और जरूरी सूचना भी स्कूलों को वेबसाइट के माध्यम से जाएंगी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल कर्मचारियों का व्यक्तिगत डाटा करें अपडेट
उच्च शिक्षा विभाग मंडी ने सरकारी स्कूलों को कर्मचारियों का व्यक्तिगत डाटा अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी स्कूलों का डाटा विभाग की इंटरकनेक्ट साइट पर उपलब्ध है। लेकिन, कर्मचारियों के तबादले के कारण यह अपडेट नहीं हो पाया है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने कहा कि 11 मई तक यह डाटा भी अपडेट किया जाएगा। सभी स्कूल मुखिया विभाग द्वारा तैनात कर्मियों के नंबरों पर संपर्क कर अपने डाटा को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल प्रबंधन मोबाइल नंबर 7018125356, 9736096671 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed