{"_id":"5a6496094f1c1b8a268b58f0","slug":"41516541449-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ादेव हुरंग नारायण ने दशकों बाद मिलाए कई परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ादेव हुरंग नारायण ने दशकों बाद मिलाए कई परिवार
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। देव हुरंग नारायण के मूल स्थान भड़ा रा गवाहन में रविवार को देव हुरंग नारायण के रथ के समक्ष देव अदालत में क्षेत्र के लोगों के विवाद निपटाए गए। देव अदालत में दो परिवारों की लगभग 150 रिश्तेदारों की मौजूदगी में बुजुर्गों के जमाने से चले आ रहे विवाद का निपटारा किया। दोनों परिवारों के बीच यह विवाद दशकों पुराना बताया जा रहा है।
दोनों ही परिवार अब भविष्य में मिलजुल कर रहेंगे और एक दूसरे का सुख दुख साझा करेंगे। देव रथ के समुख नरवेदी पंडित नड़ सोमदत्त उर्फ गुड्डू के परिवार ने मंत्रोच्चारण कर दोनों परिवारों के विवाद को सुलझाते हुए पापों से मुक्ति को लेकर छिद्रा करवाया। रविवार को गवाहन पहुंचे देव हुरंग नारायण ने अपने दरबार में विवादित मामलों को सुलझाने के लिए देव अदालत बुला रखी थी। देवता की अदालत के समक्ष तीन विवादित मामलों को सुलझाने का प्रस्ताव था। जिनमें से दो ही मामलों का निपटारा हो सका। लंबित एक मामले में एक पक्ष नदारद रहा। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिन दो मामलों को सुलझाया गया, उनके पूर्वजों के समय जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोनों ही परिवार एक दूसरे से बिल्कुल कट चुके थे। मामला देव अदालत में चल रहा था। भविष्य की सुख शांति के लिए देव हुरंग ने दोनों परिवारों और उनके नजदीकी रिश्तेदारों को आपसी समझौता करने के आदेश दिए थे। देव अदालत में समझौते के बाद दोनों परिवारों और उनके तमाम रिश्तेदारों ने एक मंच पर बैठकर आपस में भोजन ग्रहण किया। रविवार को हारका प्रथा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कर लोगों ने देव हुरंग नारायण से बारिश के लिए दोबारा मन्नत मांगी। हार के लोगों की एक सूत्रीय मांग सूखे से निजात देने को बारिश को लेकर रही। देव हुरंग नारायण ने बारिश न होने को लेकर देव समाज में ही कोई कारण बताया। देवतागण मामले को सुलझा रहे हैं। ऐसे में लोगों की मांग को देव हुरंग नारायण ने स्वीकार कर लिया है। देव हुरंग नारायण का हार दौरा अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में अपने मंदिर हुरंग लौटने से पूर्व देवता ने बारिश होने के संकेत दिए हैं। आगामी एक दो हफ्ते के बीच देव हुरंग नारायण का हार दौरा संपन्न होते ही हुरंग गांव में अपने मंदिर में लौट जाएंगे।