{"_id":"5a60d24d4f1c1b7d268b529b","slug":"41516294733-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह चालकों को से सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह चालकों को से सख्ती से निपटेगी पुलिस
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस ने लापरवाह चालकों को चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। एक विशेष अभियान के तहत पूरे उपमंडल में थाना हटली, थाना सरकाघाट और पुलिस चौकी प्रभारी टिहरा को ऐसे लापरवाह चालकों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ऐसे वाहन चालकों के डोजियर बना रही है, जो बार-बार यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं। ऐसे वाहन चालकों की न केवल गाड़ियों को जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। सरकाघाट कॉलेज के मेन गेट पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात किया गया है और लोक निर्माण विभाग को बेरिकेड लगाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही अन्य चौपहिया वाहनों के जो यातायात के नियमों की अवहेलना करेंगे उनको भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उपमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार को जिलाधीश के आदेशों के तहत नो पार्किंग जोन बना दिया गया है। रेहड़ियों और फड़ियों को सड़कों के किनारों से हटाकर हर दिन लगने वाले लंबे जाम से लोगों को मुक्ति मिल चुकी है। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने बताया कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को कतई नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। ऐसे लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे चालकों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।