फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में गर्भवती महिलाओं को अब नहीं जाना पड़ेगा मंडी

सुंदरनगर में गर्भवती महिलाओं को अब नहीं जाना पड़ेगा मंडी

Tue, 19 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में गर्भवती महिलाओं को अब नहीं जाना पड़ेगा मंडी
सुंदरनगर (मंडी)। सवा माह के बाद सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल में डेपुटेशन पर गायनी चिकित्सक को नियुक्त कर दिया गया है। जिससे अस्पताल में गायनी वार्ड में पड़ा सन्नाटा छंट गया है। सोमवार दोपहर बाद अस्पताल में चिकित्सक ने पदभार संभाला। अब अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं का चेकअप और उपचार आरंभ हो गया है। इससे अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है। अन्यथा चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं को डिलीवरी और जांच के लिए सुंदरनगर से मंडी जोनल अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। अस्पताल में गायनी चिकित्सक न होने का मामला ‘अमर उजाला’ ने 18 दिसंबर के अंक में ‘मंडी गायनी वार्ड में जगह नहीं सुंदरनगर में खाली पड़े हैं बेड’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया था। जिसके एकदम बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में अगली व्यवस्था होने तक मंडी से गायनी चिकित्सक को सुंदरनगर अस्पताल में तैनात कर दिया है। गौरतलब है कि सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में गत 9 नवंबर से गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तबादला कर दिया गया था। जिसके बाद से सुंदरनगर में गर्भवती महिलाओं का उपचार और डिलीवरी बंद हो गई थी। अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को मंडी के लिए यहां से रेफर किया जा रहा था। सुंदरनगर में डिलीवरी बंद होने के कारण मंडी जोनल अस्पताल के गायनी वार्ड में भी दबाव बढ़ गया था। जिसके चलते प्रसूति के बाद महिलाओं को नवजात के साथ फर्श पर कंबल बिछा कर सोने को मजबूर होना पड़ रहा था। फर्श पर ठंड में सोने से एक नवजात की अस्पताल में मौत भी हो गई थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था। वहीं, सुंदरनगर के 25 बेड वाले गायनी वार्ड में पिछले सवा माह से सन्नाटा पसरा हुआ था। प्रदेश में चूंकि अभी आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में नियमित चिकित्सक की नियुक्ति को अभी देर लगेगी। ऐसे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी ने सुंदरनगर में गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डेपुटेशन पर भेज दिया है। जो अगली व्यवस्था तक यहां पर ही तैनात रहेगा। इधर, नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. मुस्सरत जावेद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया मंडी से गायनी विशेषज्ञ डा. कपिल ने सुंदरनगर में कार्यभार संभाल लिया है। जिसके उपरांत यहां पर गर्भवती महिलाओं का उपचार आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed