{"_id":"5a145dbe4f1c1b9e678bd035","slug":"41511284158-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने किया केंद्रीय विद्यालय खलियार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने किया केंद्रीय विद्यालय खलियार का निरीक्षण
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने केंद्रीय विद्यालय खलियार का निरीक्षण किया। केएस चुग की अगुवाई में टीम ने स्कूल के लिए लीज पर उपलब्ध जमीन को भी जांचा। इस दौरान स्कूल प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान स्कूल में डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन और अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य व निरीक्षण टीम से मिलकर स्कूल में नए भवन निर्माण को शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। सहायक आयुक्त ने कहा कि यह मामला संगठन के ध्यान में है, लेकिन स्कूल के पास अपनी जमीन न होने के कारण यह देरी हुई है। अभी स्कूल के नाम जमीन हो गई है और स्कूल को जमीन मिल गई है तो इस पर शीघ्र ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। भवन निर्माण को लेकर देरी का कारण अभी तक केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ रीजन के अंडर था। लेकिन, अब केंद्रीय विद्यालय मंडी को बदलकर गुरुग्राम रीजन के अंडर कर दिया गया है। अभी तक गुरुग्राम रीजन के लिए मामला नया है। स्कूल भवन को बनाने की पूरी प्रक्रिया को जानने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूल के बीच में गुजर रही सड़क को हटवाकर इसे स्कूल के बाहरी हिस्से से ले जाने के लिए स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बताया कि स्कूल के भवन निर्माण को लेकर सर्वे भी करवाया गया है। लेकिन, सड़क को लेकर समस्या आ रही है। जिस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया है। प्रतिनिधिमंडल में सरिता गुलेरिया, शांता ठाकुर, बबली, मीना देवी, आशा, जसोमति, अंजू मेहता, डिंपल शर्मा, लता देवी, गायत्री, नीतू, सुनीता ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन