{"_id":"5a117bb44f1c1b59678bccc6","slug":"41511095220-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवयू जिंदगी गाने पर बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवयू जिंदगी गाने पर बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुति
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एंग्लो संस्कृत पब्लिक स्कूल मंडी ने अपना 31वां वार्षिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में दाड़लाघाट सरकारी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को सम्मानित करने के बाद उनके समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। मुख्यातिथि ने शिक्षा का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य की नींव विद्यार्थी काल से मजबूत होती है। इसलिए छात्रों को हमेशा शिक्षा की हर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जाए और उनमें विभिन्न गुणों का समावेश करते हुए उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने की ओर प्रेरित करें। बाद में उन्होंने स्कूल के मेेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने लव यू जिंदगी, ऐसी धाकड़ है, मेरी मां प्यारी मां जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सबको हैरान कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टॉफ सहित अभिभावकों भी मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में ये रहे विजेता
समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर सेजल, दान सिंह और निर्मिश, कराटे में सेजल, निहारिका, ऋषि, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मोनिका, सुनिधि, विपन, आर्यन, हितेन, वरुण, सक्षम, उदय, कनिक, टेबल टेनिस में सुप्रज्ञा, जय सिंह, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करण, कार्तिक, पीयूष, जीवेश, मेहुल, अभिषेक, प्रगुण, टेबल टेनिस में शिवम, यतिन, योग में दीपेश, सक्षम, हिमांशु, जिलास्तरीय साइंस प्रतियोगिता में वैभव, रिधि शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक गतिविधियों में ये रहे अव्वल
शैक्षणिक गतिविधियों में तमिश, ज्योत्सना, आन्या, आयुष, दिव्यांशी, उर्विशा, पर्व, नभन, प्राची, पुनीत, वरुण, युवराज, सोनिया, अर्नव, निकिता, परीक्षित, दीक्षित, देवांश, सुहानी, हरकौर, इंशान, आंचल, रिधि, कशिश, खुशी, विभूति, वैभव, श्रुति, क्रिश, यजत व ललित को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।