{"_id":"6a75c9e9559e2dd252029873","slug":"40000-cusecs-of-water-released-from-pandoh-dam-alert-issued-mandi-news-c-90-1-mnd1015-208134-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह डैम से 40 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह डैम से 40 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा, अलर्ट जारी
विज्ञापन
लगातार बारिश से डैम में बढ़ी पानी की आवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। लगातार बारिश के बीच शुक्रवार को पंडोह डैम से करीब 40 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और किसी भी तरह की गतिविधि से बचने की अपील की है।
बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि डैम में बढ़ती पानी की आवक के चलते जलाशय का स्तर नियंत्रित रखने के लिए पानी छोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से नदी किनारों, पुलों और जलधारा के समीप न जाने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।