{"_id":"61d8702c0f15bb15af46e775","slug":"4-arrested-including-woman-in-suspected-death-of-taxi-driver-mandi-news-sml396018360","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक की संदिग्ध मौत मामले में महिला समेत 4 धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक की संदिग्ध मौत मामले में महिला समेत 4 धरे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में टैक्सी चालक मदन लाल निवासी नागदयाड़ा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार लोगों में से एक महिला भी है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में ध्यान सिंह (50), भगत राम (64), अश्वनी (28), नागदत्त (29) और एक महिला राधा देवी (30) भी शामिल हैं। सभी पर टैक्सी चालक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई थी, लेकिन सुसाइड नोट मिलने से स्थिति स्पष्ट हुई।
इसमें छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। सुसाइड नोट की लिखावट के मिलान के बाद पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामला जमीन विवाद और लेनदेन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बता दें कि टैक्सी चालक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने गत वर्ष सितंबर में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई थी। पुलिस को बरामद सुसाइड नोट में भराड़ू गांव के छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। सुसाइड नोट की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि फोरेंसिक जांच के तहत सुसाइड नोट में पाई गई लिखावट मृतक चालक की है।
विज्ञापन
इसे आधार मानते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार सभी पांचों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
000