फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   37 youth got jobs

Mandi News: आईटीआई मंडी में रोजगार मेला आयोजित, नौ महिलाओं समेत 37 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 20 Jun 2024 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Jun 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
37 youth got jobs
मंडी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेते युवा    संवाद
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में बुधवार को आईटीआई प्रशिक्षु युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। लहर स्पीनिंग मिल्स लिमिटेड चंडीगढ़ की ओर से लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फीटर, बेल्डर प्लंबर ट्रेड के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संस्थान के समूह प्रशिक्षक इंजीनियर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में 98 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें से 9 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी पहले छह माह में 9,425 रुपये मानदेय देगी। इसके बाद 13 हजार रुपये मासिक मानदेय सहित पीएफ, ईएसआई, बोनस और कैंटीन सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हॉस्टल की सुविधा के लिए अभ्यर्थी को 400 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा। इस दौरान कंपनी के वाइस चेयरमैन इंद्रजीत सिंगला, एचआर धीरेश कुमार और ऑफिस एचआर विद्या सागर ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट समिति के सदस्य देवी राम, छवि राम, इंजीनियर हरीश कुमार, भवन शर्मा, अखिल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed