फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   347 kg milk cake and 15 kg soan papdi seized

Mandi News: 347 किलो मिल्क केक और 15 किलो सोन पापड़ी जब्त

Tue, 29 Oct 2024 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 29 Oct 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
347 kg milk cake and 15 kg soan papdi seized
नेरचौक में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करती टीम। -संवाद
मंडी। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी के सह आयुक्त एलडी ठाकुर की अगुवाई में टीम ने नेरचौक और रत्ती के बीच दोनों दुकानों में छापा मार कर मिल्क केक और सोन पकड़ी को जब्त किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि संबंधित दुकान में बेचे जा रहे मिल्क केक में गड़बड़ी है। इसके बाद सह आयुक्त एलडी ठाकुर ने टीम से साथ दुकान में दबिश दी और जांच के लिए 347 किलो मिल्क केक को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि मिल्क केक को पंचकूला से मंगवाया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकान से 15 किलो सोन पपड़ी के डिब्बे भी जब्त किए गए हैं। यह अलग-अलग वजन के इन डिब्बे पर एक्सपायरी तिथि वर्ष 2023 तक ही थी। मगर इसमें छेड़छाड़ कर स्टीकर लगाकर एक्सपायरी तिथि को वर्ष 2024 कर दिया गया था। नियमों के उल्लंघन और एक्सपायरी डेट की सोन पपड़ी मिलने पर इन डिब्बों को भी विभागीय अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि विभाग को मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जो भी बनी बनाई मिठाई खरीद रहे हैं, उसे पक्के बिल पर जांच परख कर ही खरीदें। अगर कोई ब्रांडेड मिठाई खरीद रहे हैं तो उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर देखें। ज्यादा चमक धमक वाली मिठाइयों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed