फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   3.41 crores sanctioned for 816 disaster victims of Thunag

Mandi News: थुनाग के 816 आपदा पीड़ितों को 3.41 करोड़ स्वीकृत

Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
3.41 crores sanctioned for 816 disaster victims of Thunag
थुनाग (मंडी)। सराज के थुनाग उपमंडल में 30 जून को आई आपदा से जनजीवन और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन राहत सामग्री वितरण और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। राजस्व प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के तहत 816 प्रभावित परिवारों को राहत के लिए 3.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

थुनाग के एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री का वितरण जारी है। इसमें 4576 राशन किट, 6008 तिरपाल, 79 रसोई सेट, 962 कंबल, 490 गद्दे, 93 दवाइयां किट और 164 स्वच्छता किट शामिल हैं। उपमंडल में 123 पानी आपूर्ति योजनाएं हैं, जो 30 जून और 1 जुलाई की रात को क्षतिग्रस्त हुईं। इनमें से 105 गुरुत्वाकर्षण और 8 लिफ्ट आपूर्ति योजनाओं को बहाल किया गया है। शेष 10 योजनाओं के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिसमें 22 ग्राम पंचायतों को पूरा और 14 को आंशिक रूप से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

122 क्षतिग्रस्त सड़कों में से 50 पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। शेष 72 सड़कें बहाली के विभिन्न चरणों में हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 11 जेसीबी, 33 ट्रैक्टर, 14 टिपर, डंपर और अन्य मशीनरी तैनात की है। जंजैहली विद्युत उपखंड में 202 डीटीआर (ट्रांसफार्मर) प्रभावित हुए, जिनमें से 196 बहाल हो चुके हैं। शेष 6 डीटीआर पर काम जारी है। छतरी क्षेत्र के करसोग विद्युत उपखंड में सभी क्षतिग्रस्त डीटीआर बहाल कर दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed