फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   33 farmers were given training on natural farming

Mandi News: प्राकृतिक खेती पर 33 किसानों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 10 Apr 2025 04:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
33 farmers were given training on natural farming
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में जिला कुल्लू के 33 किसानों को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अभ्यास के साथ आम और विदेशी सब्जियों की खेती के तरीके बताए। केंद्र के प्रधानाचार्य डाॅ. प्राची और समन्वयक डाॅ. सुधीर ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके फायदे और जरूरत पर बल दिया। परियोजना उपनिदेशक आत्मा मंडी डाॅ. हितेंद्र सिंह ने किसानों को सब्जी फसलों में प्राकृतिक खेती का महत्व और दायरा की जानकारी दी। उ
विज्ञापन

न्होंने प्राकृतिक घटक की तैयारी पर व्यावहारिक अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती में सामान्य और विदेशी सब्जी फसलों की खेती, सब्जी पौध उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन, कुशल जल उपयोग प्रौद्योगिकियां, कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र का विश्लेषण आदि की जानकारी दी। घुमारवीं के किसान ब्रह्म दास के खेतों का भ्रमण करवाया। पद्मश्री हरिमन शर्मा ने बिलासपुर जिले में सेब उत्पादन पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. शकुंतला राही, डाॅ. भूषण, डाॅ. राजीव शर्मा, डाॅ. सुधीर कुमार, डाॅ. भारत भूषण, डाॅ. राजीव, डॉ. सुधीर, डाॅ. बाम देव शर्मा ने किसानों को प्रशिक्षित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed