{"_id":"7dd614917edc1f4fd6f5d1f56919b6f8","slug":"31st-march-condition-reduce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ ने की 31 मार्च की शर्त हटाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ ने की 31 मार्च की शर्त हटाने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी।
Updated Sat, 16 Jan 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी उस पत्र का स्वागत किया है। जिसमें विभाग ने नियमितीकरण के लिए अनुबंध पर कार्यरत सहायक प्रोफेसर का रिकॉर्ड मंगवाया है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जयसिंहपुरिया, महासचिव राजेश वर्मा, वित्त सचिव कपिल डोगरा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, शशि सैणी दिनेश कुमार, जिला कांगड़ा इकाई अध्यक्ष मुनीष गर्ग, ऊना से संजीव बग्गा, चंबा से रमेश कुमार, सिरमौर से देवेंद्र आदि पदाधिकारियों ने सरकार व विभाग के अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के फैसले का स्वागत किया है। संघ ने मांग की है कि 31 मार्च की शर्त को हटा कर 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाली तिथि को नियमितीकरण किया जाए।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 10 फरवरी तक सभी अनुबंध सहायक प्रोफेसर जो 31 मार्च तक अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनके दस्तावेज निदेशालय मे पहुंचाने के आदेश किए हैं। संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि शिक्षा विभाग मे कार्यरत अन्य अनुबंध शिक्षकों की प्रक्रिया भी शुरू की जाए ताकि नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो सके। पहले ही 2500 के लगभग अनुबंध शिक्षकों को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरे किए हुए छह माह से ऊपर का समय हो गया है।
विज्ञापन