{"_id":"5c9e4f93bdec22143a67f051","slug":"31553878931-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस की कमानी टूटी, बाल-बाल बची सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बस की कमानी टूटी, बाल-बाल बची सवारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। डोलधार-सुंदरनगर रूठ पर चलने वाली एचआरटीसी की बस की बीच रास्ते में कमानी टूट गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पहाड़ी से टकरा दी। अगर समय रहते चालक होशियारी नहीं दिखाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय बस में 50 के करीब सवारियां मौजूद थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे एचआरटीसी की बस (एचपी31ए/3265) डोलधार से सुंदरनगर के लिए जब निकली तो बस पूरी तरह से सवारियों से खचाखच भरी थी।
जैसे ही बस उतराई में महामाया मंदिर के समीप पहुंची तो बस में खराबी आ गई और चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस साथ लगती पहाड़ी से जा टकराई। बस जैसे ही पहाड़ी से टकराई तो बस में सवार यात्रियों की चीख निकल गई। पहाड़ के दूसरी तरफ गहरी खाई थी अगर चालक सूझबूझ नहीं दिखाता तो बस गहरी खाई में लुढ़क सकती थी।
बस में सवार यात्रियों में स्कूल -कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी अधिक थे। कुछ एक को छोड़कर हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। इस घटना पर सवारियों ने दुख जताते हुए बताया कि परिवहन निगम की ओर से इस रूट पर लगातार खटारा बसें चलाई जा रही हैं। इसके कारण बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि बस की कमानी टूटने से हादसा पेश आया है। अगर बस में ओवरलोडिंग थी तो उस की जांच की जाएगी। उस रूट पर अगर सवारियां अधिक हैं तो अन्य बसें भी चलाई जाएंगी।