{"_id":"5bfd7e7bbdec2241885d4ab8","slug":"31543339643-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की साइट ठप, जमा नहीं हो सकी सालाना वैट रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग की साइट ठप, जमा नहीं हो सकी सालाना वैट रिटर्न
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मंडी। आबकारी एवं कराधान विभाग की साइट मंगलवार को ठप रही। इस कारण कारोबारी सालाना वैट रिटर्न नहीं भर सके। इसे लेकर कारोबारियों में रोष है। लिहाजा व्यापारियों ने उप आयुक्त राज्य कर को ज्ञापन भेजकर वैट रिटर्न की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है लेकिन साइट में भारी तकनीकी दिक्कत चल रही है। वैट रिटर्न फाइल करने में पूरा दिन निकल जा रहा है, लेकिन रिटर्न जमा नहीं हो पा रही है। अगर हालात यही रहे तो तय तिथि में रिटर्न जमा करवाना मुश्किल होगा। इससे समय पर वैट रिटर्न जमा न करवाने पर जुर्माने की गाज गिर सकती है। उधर, उप आयुक्त राज्य कर प्रीत पाल सिंह ने माना कि साइट में दिक्कत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
...
7000 से अधिक पंजीकृत कारोबारी
जिलेभर में करीब सात हजार से अधिक पंजीकृत कारोबारी हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग के डीलर होने के कारण इन कारोबारियों को टैक्स अदायगी करनी पड़ती है। हालांकि अब जीएसटी लागू हो गया है लेकिन पेट्रोल, डीजल और लिक्वर पर वैट ही लग रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की सालाना रिटर्न के अधिकांश मामले अभी लंबित हैं।
...
सरकार बढ़ाए अंतिम तिथि
मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा महेंद्रू एवं महासचिव प्रशांत बहल ने कहा कि वैट की 2017-18 की वार्षिक रिटर्न भरने की आखिरी तिथि 30 नवंबर है। आबकारी एवं कराधान विभाग की साइट की तकनीकी खामियों के चलते व्यापारी रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहे हैं। सरकार से आग्रह किया है कि आबकारी विभाग की साइट की तकनीकी खामियों को देखते हुए रिटर्न फाइल करने की तिथि एक माह यानी 31 दिसंबर तक बढ़ाई जाए। इस संदर्भ में मांग अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
000