{"_id":"5b82de1142c792465e1e9420","slug":"31535303185-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैहड़ में धंसी जमीन, मकान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैहड़ में धंसी जमीन, मकान को खतरा
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत कुन्नू के चैहड़ गांव में भूस्खलन से रिहायशी मकान को खतरा पैदा हो गया है। मकान के साथ बनी गोशाला और पशुओं के चारे के लिए बनाए गए स्टोर को भी क्षति पहुंची है। शनिवार रात्रि हुई भारी बारिश के कारण रघुनाथ सिंह यादव के घर के आगे लगभग 200 मीटर भूभाग धंस गया है। इससे खेतों, दर्जनों पेड़ों का नामोनिशान मिट गया है। मलबा लगातार नीचे खिसक रहा है, जिससे 15 कमरों के बने दोमंजिला रिहायशी मकान को भी खतरा बना हुआ है। भूस्खलन होने से प्रभावित की गोशाला के बाहर निर्मित पानी की टंकी, पशुओं के लिए बनाया गया शेड, घर की सुरक्षा को लगाई गई दीवार मलबे में ढह गई। गोशाला की नींव खोखली हो गई है जबकि मकान के आंगन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है।
पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान हरदेव सिंह ठाकुर ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीण राजस्व अधिकारी शिंगार ने नुकसान का जायजा लेकर तहसीलदार पधर के माध्यम से एसडीएम को सूचित कर दिया है। प्रभावित रघुनाथ ने कहा कि रिहायशी मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं। मकान को खतरा देख परिवार टेंट में रातें गुजार रहा है। हलका ग्रामीण राजस्व अधिकारी हेम लता ने बताया कि प्रभावित रघुनाथ की करीब एक बीघा भूमि क्षतिग्रस्त हुई है। ल्हासा गिरने से रिहायशी मकान और गोशाला को खतरा बना हुआ है। नुकसान की विस्तृत रिपोट तैयार करके उपमंडल प्रशासन को सौंप दी है।
000