{"_id":"5b1fd62e4f1c1bc96b8b5bba","slug":"31528813102-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी एक्ट लागू न होने के कारण लोनिवि ठेकेदारों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी एक्ट लागू न होने के कारण लोनिवि ठेकेदारों में भारी रोष
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी एक्ट लागू न होने से भड़के ठेकेदार
मंडी। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन दिनेश कुमार शर्मा और अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के जीएसटी एक्ट लागू न होने के कारण ठेकेदारों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग से मिला था। इस दौरान विभाग ने जल्द इस विषय पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र पाल महाजन ने कहा कि जीएसटी एक्ट के अनुसार जीएसटी की राशि सरकार द्वारा दी जानी है और ठेकेदार ने उसे जमा करवाना है। यह एक्ट पूरे भारतवर्ष में लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि मांगों के बारे में सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।