फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मनमाने दामों से अब उपभोक्ताओं की नहीं कटेगी जेब

मनमाने दामों से अब उपभोक्ताओं की नहीं कटेगी जेब

Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मनमाने दामों से अब उपभोक्ताओं की नहीं कटेगी जेब
प्रस्तावित बाक्स
विज्ञापन

मनमाने दामों से अब उपभोक्ताओं की नहीं कटेगी जेब
अनूठा प्रयास
ऑनलाइन मिलेगी आपके क्षेत्रों में तय सरकारी खाद्य पदार्थ की कीमतों की जानकारी
दालें, सब्जियों से लेकर आटा-चावल की कीमतें मिलेंगी
रोजाना अपडेट होंगी तय खाद्य पदार्थों की कीमतें
इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। अगर आप स्मार्ट फोन और इंटरनेट से जुड़े जागरूक उपभोक्ता हैं तो दुुकानदार की मनमानी कीमतों से आपकी जेब नहीं कटेगी। बस आपको एक लिंक पर क्लिक करना होगा और आप अपने क्षेत्र में खाद्य पदार्थ की थोक और परचून की कीमतें फोन पर ही आ जाएंगी। वहीं अगर आपको लगता है कि कारोबारी अधिक कीमतें वसूल रहा है तो उसकी शिकायत का भी प्रावधान होगा। इसमें 22 तरह के पदार्थों की कीमतें शामिल होंगी। संचार और प्रौद्योगिकी के इस जमाने में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग भी अपडेट होकर इस तरह की हाईटेक सुविधा लोगों को प्रदान करेगा। केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक वस्तुओं की खुले बाजार में मूल्य सूची पर नियमित नजर रखने एवं देश के कोने-कोने से इन वस्तुओं की वास्तविक मूल्य स्थिति का दैनिक आधार पर आम उपभोक्ता से भी रुख जानने के लिए यह वेबसाइट शुरू हो गई है। मंडी समेत प्रदेशभर के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में कीमतें जानने के लिए कारोबारियों की मूल्य सूची पर निर्भर करना होता है। लेकिन, इस वेबसाइट के शुरू होने से सीधे मोबाइल पर ही कीमतें आ जाएंगी।

यह लिंक करें सेव
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी मिलाप चंद ने बताया कि लोग कीमतें जानने के लिए http://consumeraffairs.nic.in/pmc. पर लॉग आन कर सकते हैं। इस साइट पर कुल 22 आवश्यक वस्तुएं, पांच समूहों में विभक्त हैं। जहां रोजाना वस्तुओं की कीमतें अपडेट होंगी।
विज्ञापन


यह 22 तरह के खाद्य पदार्थ शामिल
डीएफएससी के अनुसार 22 तरह के खाद्य पदार्थों में खाद्यान्न चावल, गंदम, आटा, दालों में से चना, तूर, उड़द, मूंग, मसूर और खाद्य तेल में मूंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति, घी, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल शामिल होंगे। जबकि, सब्जियों में आलू, प्याज, टमाटर तथा अन्य वस्तुओं में चीनी, गुड, दूध, चाय, नमक के थोक तथा परचून भाव हर रोज अद्यतन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से मिलेगा लाभ
कोई भी नागरिक, व्यापारी, उपभोक्ता संघ तथा अन्य संबंधित लिंक की वेबसाइट पर अपना एक बार पंजीकरण करवाकर अपनी यूजर आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त करें। इससे आम उपभोक्ता भी बाजार की इन वस्तुओं के वास्तविक मूल्य प्रवाह को सरकार तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed