फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंडोह ब्रिज पर आज से 21 तक यातायात बंद

पंडोह ब्रिज पर आज से 21 तक यातायात बंद

Tue, 08 May 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पंडोह ब्रिज पर आज से 21 तक यातायात बंद
मंडी। 9 से 21 मई तक पंडोह ब्रिज की मरम्मत के चलते इसपर यातायात बंद रहेगा। वाहन चालकों को वाया सात मील से शिवा सड़क वाला वैकल्पिक मार्ग चुनना होगा। स्कूली, आपातकाल वाहनों को छूट रहेगी। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने अधिसूचना के माध्यम से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पंडोह ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी मरम्मत करवाई जा रही है। लिहाजा 7 से 21 मई 2018 तक पुल की मरम्मत के कारण इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात सुविधा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। वैकल्पिक तौर पर सभी प्रकार के वाहन सात मील से शिवा सड़क का यातायात के लिए प्रयोग करें। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, अग्नि शमन वाहनों की आवाजाही के अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रात: 08:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा सायं 03:00 से 05:00 बजे तक इसका प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed