फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लोनिवि के अधिकारियों को मंत्री की फटकार

लोनिवि के अधिकारियों को मंत्री की फटकार

Tue, 24 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि के अधिकारियों को मंत्री की फटकार
धर्मपुर (मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कोताही बरतने पर खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने एक दिन के भीतर ही सड़कों को ठीक करने के आदेश दिए हैं। इन दिनों आईपीएच मंत्री मुख्यमंत्री के 27 अप्रैल को प्रस्तावित धर्मपुर दौरे को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। लेकिन, मंगलवार को वह लोनिवि की कार्यप्रणाली से काफी खफा दिखाई दिए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 70 जालंधर मंडी वाया धर्मपुर कोटली सरकाघाट से लेकर धर्मपुर तक खराब है। मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसे ठीक करने के आदेश दिए लेकिन, अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को लोगों के सामने फटकार लगाई कि अगर एक दिन में यह मार्ग ठीक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सरकाघाट जोगिंद्रनगर वाया धर्मपुर कांढापतन गंत्रैलू मार्ग के पिछले 20 दिनों से बंद होने पर भी अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने शीघ्र इस मार्ग को ठीक करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के आदेशों के बाद अब अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और वह इन सड़कों को ठीक करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed