फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, एक भी सीट नहीं मिली

मंडी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, एक भी सीट नहीं मिली

Mon, 18 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मंडी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, एक भी सीट नहीं मिली
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। प्रदेश की राजनीति में सीटों के लिहाज से दूसरे सबसे ताकतवर जिला मंडी में मोदी फेक्टर ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। यहां 10 सीटों में से 9 पर भाजपा जीती है और एक सीट जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा के नाम रही है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में पांच सीटें कांग्रेस की झोली में डालकर सूबे की सत्ता निर्धारण में अहम भूमिका निभाने वाले बडे़ नेता यहां खाता तक नहीं खोल सके हैं। दो दिग्गज मंत्री और दो सीपीएस भी कांग्रेस की इज्जत बचाने में नाकाम रहे। पांच बार लगातार द्रंग से जीत का परचम लहराने वाले स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर त्रिकोणीय मुकाबले में बगावत के बीच में हार गए हैं। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी सीट गंवाई है। सीपीएस करसोग के मनसा और सुंदरनगर से सोहन लाल को भी हार का स्वाद चखना पड़ा है। सुखराम परिवार से सीएम को पंगा लेना महंगा पड़ गया। मंडी सदर पर भी भाजपा ने कब्जा करके अपना जलवा दिखाया है। कांग्रेस को यहां पांच सीटों का नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा को जोगिंद्रनगर छोड़ चार सीटों पर नफा हुआ है। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका मंडी और द्रंग में मिला है। 1967 से लेकर अब तक महज ढाई सालों (1990-93) तक सुखराम परिवार और कांग्रेस के कब्जे में रही सदर मंडी सीट अब सुखराम परिवार के साथ भाजपा की हुई है। चुनावों से पहले मंत्री अनिल शर्मा ने अपने पिता और परिवार के साथ भाजपा का हाथ थामकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह द्रंग में बगावत के कारण हारे हैं। यहां सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व उपाध्यक्ष पीसीसी पूर्ण चंद ने खेल बिगाड़ा है। जबकि, उनकी बेटी चंपा ठाकुर को सुखराम परिवार के जनाधार के चलते हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बल्ह, करसोग और सुंदरनगर में विधायकों- मंत्रियों की कार्यशैली और खुद प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की रैलियों ने जीत का माहौल तैयार किया है। पीएम मोदी ने जीत की पटकथा अक्तूबर 2016 के दौरान ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रैली कर लिख दी थी। वहीं, चुनावों की घोषणाओं से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंडी का दौरा किया था। लेकिन, कांग्रेस के लिए नतीजे बेहद चौंकाने वाले सामने आए हैं। इसके अलावा नाचन, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में कांग्रेस के नए चेहरे कुछ काम नहीं कर सके। यहां भी बगावत हावी रही है।
विज्ञापन

...
रिकार्ड : महेंद्र सिंह ने सातवीं बार दर्ज
की जीत, कौल सिंह सिक्सर से चूके
मंडी जिले के धर्मपुर विस क्षेत्र में भाजपा के महेंद्र सिंह लगातार सातवीं बार जीते हैं। वह पांच बार विभिन्न चुनावी चिन्ह पर जीत चुके हैं। सिराज के भाजपा विधायक जयराम ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। कांग्रेस के मंत्री कौल सिंह जीत का छक्का और प्रकाश चौधरी और जोगिंद्रनगर के भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह जीत की हैट्रिक बनाने में नाकाम रहे हैं। सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह और अनिल शर्मा ने हैट्रिक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
बेहतरीन परफोर्मेंस से मंडी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
मंडी में भाजपा ने बेहतर परफार्मेंस दिखाया है। इससे यहां के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जगी है। जीत के तुरंत बाद विधायक एवं वरिष्ठ नेता जयराम को दिल्ली बुला लिया गया है। प्रेम कुमार धूमल के सीएम के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सिराज के दौरे के दौरान बड़ी जिम्मेदारी की घोषणा की थी।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed